- 2 हमलावर हत्या करके फरार अमृतसर (ईएमएस)। पंजाब के अमृतसर में सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब हत्या की वारदात की गई। उस समय वहां विधायक भी मौजूद थे। सुरक्षा गार्ड भी वहां पर मौजूद थे। हत्यारों ने दोपहर 3.38 बजे शादी समारोह में घुसकर यह हत्या की है। सरपंच जरमल सिंह जिनकी उम्र 47 वर्ष है। उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। सरपंच आम आदमी पार्टी के हैं। इस शादी में विधायक सरवन सिंह जो आम आदमी पार्टी के हैं, वह भी मौजूद थे। दोनों खाना खा रहे थे। इसी बीच दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनके सिर पर गोली मार दी। जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो हमलावर बाइक से आए थे। वह ऑटोमेटिक पिस्टल लेकर आए थे। घटना के बाद यहां पर अफरा तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 6 महीने में इनके ऊपर यह तीसरा हमला था। पहले भी इन्हें फिरौती के लिए कॉल किये जा रहे थे। इन्होंने फिरौती नहीं दी। फिरौती नहीं मिलने से नाराज हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। दोनों हत्यारे बाइक से फरार हो गए। जब उनकी हत्या की गई, तब उनके सुरक्षा गार्ड भी उनके आसपास मौजूद थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एसजे/ 5 जनवरी /2026