छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रविवार को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष का शुभारंभ किया। इसी के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर हरेन्द्र नारायन, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों ने उपस्थित होकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सुना। जिसके बाद जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय परिसर से कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, ललिता घोघे, जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके, अजय सक्सेना, विजय पांडे, संजय सक्सेना, संजय पटेल, संतोष पटेल, मेरसिंह चौधरी, रामाराव लाडे, राहुल वसूले, मदन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधीर जैन, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी एम.एल. उइके, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ.आर.एल.राउत, डॉ.सरिता सिंह, डॉ.रिया ठाकुर, सहायक संचालक मत्स्य पालन अंबुलकर, कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि सरिता सिंह, धीरज ठाकुर, नीलकंठ पटवारी, दीपक चौरासिया, प्राची कौतू, आकांक्षा शिवकर अश्विनी सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीएम अवस्थ, डी.एस.घाघरे, विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी, आत्मा के बीटीएम, एटीएम सहित किसान उपस्थित थे। किसानों को जागरूक करेंगे कृषि रथ जिले के प्रत्येक विकासखंड से एक - एक कृषि रथ का शुभारंभ किया गया है, जो निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंच कर किसानों को जागरूक करेंगे तथा तकनीकी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। रथ के साथ जिला नोडल अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, राजस्व विभाग के पटवारी, कोटवार भी उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी देंगे। ईएमएस / 11/01/2026