जयपुर (ईएमएस)। उपमुख्यमंत्री व अजमेर जिला प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिले के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं जिले के विकास कार्यो की समीक्षा की। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने अब तक की प्रगति के संबंध में अवगत कराया। जिले की प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किशनगढ़ में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई। इसमें सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए। निर्धारित समय से पूर्व कार्य पूर्ण होना चाहिए। इसके लिए गति बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला स्तरीय अधिकारी क्षेत्र में सीधी मॉनिटिरिंग कर कार्य करवाएंगे। विभिन्न बकाया प्रकरणों के निस्तारण के लिए राज्य स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी।उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रहनी चाहिए। रबी की फसल के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली मिले। आबादी क्षेत्रों को भी अधिकतम विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास करें। पेयजल सप्लाई नियमित अन्तराल पर होनी चाहिए। आगामी गर्मी के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करें। जिले में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त समस्त सडक़ों का मरम्मत कार्य पूर्ण हो। मिसिंग लिंक सडक़ों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल निर्माण आरम्भ करें। यह कार्य इसी माह पूर्ण हो जाना चाहिए। निर्माण कार्यों की लगातार गुणवत्ता जांची जानी चाहिए। किशनगढ़ रेलवे स्टेशन की सम्पर्क सडक़ की मरम्मत के लिए सम्बन्धित के साथ समन्वय स्थापित करें। अशोक शर्मा/ 4 बजे/ 13 जनवरी 2026