राज्य
15-Jan-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। तीन तस्करों, सोनू, अजीत और रुद्रप्रताप को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी काजू के डिब्बों में छिपाकर कूरियर सेवा के माध्यम से ओडिशा से दिल्ली गांजा भेजते थे। पिछले एक साल में उन्होंने 5,000 किलोग्राम गांजा मंगवाया था। पुलिस ने 165.74 किलोग्राम गांजा और अन्य सामान जब्त किया है। मुख्य सप्लायर रुद्रप्रताप को ओडिशा से पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा सिंडिकेट के तीन तस्करों सोनू, अजीत और रुद्रप्रताप उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। आरोपी काजू के डिब्बों में छिपाकर गांजे की खेप की तस्करी करते थे और कूरियर सर्विस के ज़रिए दिल्ली भेजते थे। पिछले एक साल में उन्होंने ओडिशा से 5,000 किलोग्राम गांजा मंगवाया था और दिल्ली-एनसीआर में बेचा था। उनके पास से 165.74 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन और दो स्कूटर ज़ब्त किए गए। यह गांजा दिल्ली-एनसीआर में छोटे तस्करों को सप्लाई किया जाना था। मुख्य गांजा सप्लायर को ओडिशा में गिरफ्तार किया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/ जनवरी /2026