क्षेत्रीय
15-Jan-2026


हाथरस (ईएमएस)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर स्थानीय रमनपुर स्थित महादेव बगीची में मिठाई मंडल के तत्वावधान में कंबल वितरण, खिचड़ी वितरण एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल महामंत्री सीमा कुशवाहा ने किया, जबकि पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीतई मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक द्वारा किया गया।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन मंडल द्वारा मुख्य अतिथि का जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंडित आशीष शर्मा ने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन मंडल के सामाजिक कार्यों की सराहना की। आयोजन के दौरान कंबल वितरण के लिए बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों की भीड़ उमड़ी। कंबल प्राप्त करने वालों में मीरा देवी, पूनम, राम श्री, प्रेमवती, लक्ष्मी, अंजलि, मुनेश, रितु, कमलेश, रामबेटी, कस्तूरी, विमलेश, सीमा, रुक्मिणी देवी, मुन्नी देवी, राजेंद्र, नीलम शर्मा, बैकुंठ, नीतू सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में सीमा कुशवाहा, स्मृति पाठक, रजनीश कुमार, सत्येंद्र कुशवाहा, डॉक्टर रामू कुशवाहा, टेकपाल कुशवाहा, मोहित चौधरी, तांपा गुरु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ईएमएस / 15/01/2026