क्षेत्रीय
16-Jan-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | महिला एवं बाल विकास विभाग दतिया द्वारा नवीन कलेक्ट्रेट दतिया के सभाकक्ष में लाडली बहना योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, भानू ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय द्वारा उपस्थित सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तृकत जानकारी देते हुये बताया गया कि आज मुख्यामंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महिला सशक्तिकरण अंतर्गत लाडली बहना योजना के तहत योजना के हितग्राहियों को माह जनवरी 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन माखन नगर नर्मदापुरम में किया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में जिले के हितग्राहियों हेतु कार्यक्रम का लाईव वेबकास्ट प्रसारण नवीन कलेक्ट्रेट दतिया में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दतिया जिले में नगरीय निकाय सहित आंगनबाडी कंन्द्रों , ग्राम एवं वार्ड स्तकर पर वेबकास्टट के प्रसारण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। श्री उपाध्यांय ने बताया कि दतिया जिले में 142711 महिलाओ को उनके खाते में डीबीटी के माध्यहम से 21 करोड 3 लाख 63 हजार 300 रूपये मुख्ययमंत्री के द्वारा लाडली बहना योजना की राशि का अंतरण किया गया। कार्यक्रम में श्री रघुवीर कुशवाहा ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं जैसे लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी, उज्जवला, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना, नारी सशक्तिकरण आदि का क्रियान्वयन किया गया है। उन्होंने कहा की आज महिलाएं शिक्षा, कला, राजनीति, आर्थिक विकास, उधोग व्यापार, देश की रक्षा एवं सुरक्षा, चिकित्सा, खेल आदि समस्त क्षेत्रों में अपना सक्रिय योगदान दे कर देश एवं प्रदेश मे महिला सशक्तिकरण एवं आत्म निर्भरता की मिसाल कायम कर रहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यमक्षता कर रहे अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे ने उपस्थित प्रतिभागियो को संबोधित करते हुये कहा कि शासन द्वारा महिलाओ के सशक्तिकरण हेतु प्रारंभ की गई योजनाओ का पात्र हितग्राहियो को लाभ मिले इस हेतु प्रशासन पूरी तत्पोरता एवं सजगता से शासन द्वारा संचालित योजनाओ का क्रियांवयन करने का प्रयास करता है। इस अवसर पर विभाग की ओर से सर्वश्री ब्रजेंद्र सिंह कौरव, यशदीप सिंह, राजीव चौबे, आकाश श्रीवास्तव, हेमंत नामदेव, देवेंद्र भारती रीना गौतम, प्रतिमा पाठक, आरती गुप्ता, नीतू सिंह, रागिनी गुप्ता, रामप्रसाद कोली, गोविंदा राजुरकर, धनीराम कुशवाह, रफीक खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन बाल संरक्षण अधिकारी श्री धीर सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।