क्षेत्रीय
✍️ अतीश दीपंकर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव जिले के अंतीचक में 13, 14 और 15 मार्च को होने जा रहा है। महोत्सव में प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई, विपिन सचदेवा और इंडियन आइडल की अनुषका बनर्जी की रंगा- रंग प्रस्तुति की जायेगी। हालांकि महोत्सव में राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय स्तरीय के कलाकार, स्कूल के कलाकार सहित अन्य कलाकार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम भव्य और आकर्षक हो इसके लिए पहले से ही टीम बनाकर तैयारी कर ली गई है । वहीं महोत्सव के प्रचार-प्रसार भी वीभिन्न मध्यम से की जा रही है।