क्षेत्रीय
12-Mar-2026


नजूल की जमीन पर आम रास्ते की हो रही मांग छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नागपुर रोड में राजा की बगिया के पास सरकारी नाले पर सेवानिवृत्त पटवारी ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया है। इसे लेकर पिछले दिनों राजस्व विभाग की टीम यहां पर जांच करने पहुंची थी जहां जांच रिपोर्ट में सेवानिवृत्त पटवारी के कब्जे की बात सामने आई है, जबकि राजा की बगिया के संचालक से भी जांच टीम ने उनकी रजिस्ट्री मांगी है। इसके साथ ही नजूल की जमीन की नपाई भी की जा रही है। यदि नजूल की जमीन पर लॉन संचालक का कब्जा मिलता है तो इस पर भी राजस्व अमला एक्शन ले सकता है। गौरतलब है कि जबलपुर एक्सप्रेस ने २ मार्च को आम रास्ता बंद: सुनियोजित तरीके से नजूल की जमीन पर राजा की बगिया के संचालक ने किया कब्जा नामक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिला प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने इसकी जांच के निर्देश एसडीएम सुधीर जैन को दिए थे। जिसके बाद तहसीलदार द्वारा मामले की जांच कर अपना प्रतिवेदन तैयार कर लिया गया है। जल्द ही प्रशासन को रिपोर्ट सौंपने के बाद इस मामले में नियम अनुसार कार्रवाई होने की बात कही जा रही है। रिकॉर्ड में नहीं है आम रास्ता सूत्रों की माने तो राजस्व अमले ने जो जांच की इसमें नजूल रिकॉर्ड में कही भी आम रास्ते की बात सामने नहीं आईं हैं। हालांकि पहले जो पुराना नाला बना हुआ था। इसी नाले के नजदीक से एक आम रास्ता हुआ करता था। क्षेत्र वासियों से भी इस संबंध में जांच टीम ने चर्चा की है। ईएमएस/मोहने/ 12 मार्च 2026