व्यापार
हांगकांग (ईएमएस)। चीन की अर्थव्यवस्था 2025 में मजबूत निर्यात के दम पर लगभग 5 फीसदी की वार्षिक दर से बढ़ी। यह सरकार के आधिकारिक लक्ष्य के अनुरूप है। हालांकि, साल की आखिरी तिमाही में वृद्धि धीमी होकर 4.5 फीसदी रह गई, जो 2022 के बाद से सबसे धीमी तिमाही वृद्धि मानी गई। पिछली तिमाही में यह 4.8 फीसदी थी। निर्यात ने कमजोर उपभोक्ता खर्च और व्यावसायिक निवेश की भरपाई की। चीन ने रिकॉर्ड 1200 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष दर्ज किया। संपत्ति बाजार में मंदी और कोविड-19 के व्यवधानों के बाद सरकार अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयास कर रही है। सतीश मोरे/19जनवरी ---