राज्य
20-Jan-2026


निराला जयंती बसंत पंचमी और स्वामी विवेकानंद पर साहित्यकारों ने किया काव्य पाठ भोपाल (ईएमएस) । स्वयं सिद्धा समूह की साहित्य गोष्ठी विगत दिवस हिंदी भवन में संपन्न हुई। वरिष्ठ साहित्यकार महेश सक्सेना ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। सुनीता शर्मा सिद्धि मुख्य अतिथि और मनोरमा पंत विशिष्ट अतिथि थी । समूह की संस्थापक एवं संयोजक डॉ .अनीता तिवारी ने बीज वक्तव्य देते हुए बताया कि समाज में उत्कृष्ट साहित्य लेखन, बाल साहित्य प्रोत्साहन, साहित्य कार्यक्रम , पर्यावरण संरक्षण तथा महिला अधिकारों पर कार्यक्रम करने के उद्देश्य से समूह का गठन किया गया है। वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम माहेश्वरी का मार्गदर्शन समूह को मिल रहा है । आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर डॉ महेश सक्सेना, सुनीता शर्मा तथा मनोरमा पंत अतिथियों का शाल श्रीफल से डॉ अनीता तिवारी, सरोज दवे सवि तथा श्रीराम माहेश्वरी ने उन्हें सम्मानित किया। स्वामी विवेकानंद व्यक्तित्व, निराला जयंती तथा बसंत पंचमी विषयों पर साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया तथा वक्तव्य दिया। मधुलता शर्मा, सरोज दवे, अनीता तिवारी, मनोरमा पंत, सुनीता शर्मा सिद्धि , रश्मि मिश्रा, ज्योत्सना खोले, शोभा जोशी, सरोज लता सोनी , रेखा भटनागर, सविता बांगड़, बिंदु त्रिपाठी, मंजू मिश्रा, अशोक व्यग्र, प्रेमशीला तथा सीमा शरण ने काव्य पाठ किया। श्रीराम माहेश्वरी ने स्वामी विवेकानंद व्यक्तित्व पर वक्तव्य दिया। पदमचंद गांधी ने संयुक्त परिवार संस्कार तथा युवाओं पर प्रकाश डाला। महेश सक्सेना ने निराला जी के व्यक्तित्व पर अध्यक्षीय भाषण दिया। वंदना अतुल जोशी ने संचालन किया। डॉ अनीता तिवारी ने आभार व्यक्त किया। ईएमएस/20जनवरी2026