राज्य
20-Jan-2026


हरिद्वार (ईएमएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बनने की घोषणा के बाद हरिद्वार जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल नगाड़े बजाए और एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशुतोष शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन के रूप में एक युवा नेतृत्व पार्टी को मिला है, उनके नेतृत्व में पार्टी पुनः देश में अपना परचम हर चुनाव में फहराएगी एक युवा चेहरा दे कर पार्टी नेतृत्व ने फि़र से साबित कर दिया की भाजपा में युवाओ को आगे बढ़ाने की इच्छा शक्ति है और भाजपा हर वर्ग की पार्टी हैं। राज्य मं=ी जयपाल चैहान ने कहा कि नितिन नबीन जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं और देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। जिला महामं=ी संजीव चैधरी ने कहा कि भाजपा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ा रही है और एक मा= पार्टी है जो एक परिवार से नहीं चलती है सब को साथ ले कर चलती है नितिन नबीन हमारे आदर्श नेता है। जिला महामं=ी हीरा सिंह सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सब से बड़ी पार्टी है और नितिन नबीन को अध्यक्ष बनाकर एक बड़ा संदेश दिया की भाजपा युवाओ को आगे बड़ा रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, तरुण नैयर, सीमा चैहान, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द कुशवाह, जिला मंत्री रेशु चैहान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चैहान, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा टेलूराम प्रधान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एजाज मंडल अध्यक्ष रिता सैनी, प्रताप प्रधान मनोज गौतम, सतीश कुमार, प्रताप सिंह, राजन खन्ना, देवेन्द्र चावला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/20 जनवरी 2026