बिलासपुर (ईएमएस)। आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री भारत सरकार तोखन साहू ने जिला प्रवास के दौरान गौरेला पेंड्रा मरवाही स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इससे जोडऩे के लिए पहुँचे ’मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के शुभंकर ’मोर वीर’ का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक मरवाही प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा राकेश जालान, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर अमित बेक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का प्रथम संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इससे जोडऩे के लिए ’मशाल गौरव यात्रा’ वाहन पूरे प्रदेश का भ्रमण कर नागरिकों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहा है।