नई दिल्ली (ईएमएस)। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अनुबंधित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सरकारी कर्मचारियों जैसी स्वास्थ्य सेवा देने का फैसला किया है। इसके तहत निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे करीब चार हजार लोगों को लाभ होगा। एनडीएमसी का दावा है कि वह ऐसा करने वाला देश का पहला निकाय है। यह सुविधा 12 से 25 साल तक काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगी। परिषद ने एलईडी लाइटें लगाने और खराब पानी के मीटर बदलने के प्रस्ताव भी पारित किए हैं। एनडीएमसी का दावा है कि ऐसा करने वाला वह पहला देश का निकाय है जिसने अपने स्थायी कर्मचारियों के साथ ही अनुबंधित कर्चारियों को भी सरकारी नौकरी जैसी स्वास्थ्य सेवा प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि एनडीएमसी ने करीब दो वर्ष पूर्व 4500 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया गया था। इसके बाद एनडीएमसी ने यह भी घोषणा की थी वह 12 वर्ष से अधिक काम कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों के स्थान पर स्थायी नियुक्ति नहीं जब तक की वह कर्मचारी अपनी सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी कर नहीं लेती। इससे इन कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/22/ जनवरी/2026