क्षेत्रीय
23-Jan-2026
...


- वाणी के माध्यम से ही ज्ञान मानव तक पहुंचता है देवरी/सागर (ईएमएस)। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 23 जनवरी शुक्रवार को भारतीय ज्ञान परम्परा गतिविधियां, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना तथा स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परम्परा में मां सरस्वती को ज्ञान की मूल शक्ति माना गया है। वाणी के माध्यम से ही ज्ञान मानव तक पहुंचता है और वेद शास्त्र ज्ञान के मुख्य स्त्रोत हैं। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर उनके कर्मशील और पराक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी शिवलाल अहिरवार ने कहा कि बसंत पंचमी वह अनूठा पर्व है जहां प्रकृति और संस्कृति एक साथ मुस्कुराते हैं। पौराणिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ही देवी सरस्वती प्रकट हुईं थीं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संदेश आज भी प्रांसंगिक है। इसी तारतम्य में विनोद सोनी ने भी बसंत पंचमी एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर लोकगीत एवं लोकनृत्य पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही राष्ट्र निर्माण के आदर्श विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देशभक्ति पर फिल्म और डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। मंच संचालन डॉ. मनीषा पाण्डे एवं आभार डॉ. ओमना सेनानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अमन वर्मा, डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. महेन्द्र चौरसिया, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. रिजवान खान, ज्योति तिवारी, प्रेमनारायण साहू एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/23/01/2026