* 21 फ़ीट ऊंची गणपति एवं हनुमान की मूर्तियों की स्थापना हेतु भूमि पूजन संपन्न कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर वनांचल ग्राम जिल्गा में प्रथम बार भगवान श्रीराम एवं भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण तथा 21 फीट ऊँची भगवान गणपति एवं भगवान हनुमानजी की प्रतिमाओं की स्थापना हेतु विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि ग्राम जिल्गा एवं आसपास के वनांचल क्षेत्रों में आज तक किसी भी मंदिर की स्थापना नहीं हुई थी। क्षेत्र में अन्य समुदायों के धार्मिक स्थल पूर्व से विद्यमान रहे हैं, किंतु ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही आस्था की भावना को साकार रूप मिला। इस पुण्य कार्य के लिए ग्रामवासियों को हिन्दू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश झा द्वारा प्रेरित किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं सतत संपर्क से ग्रामवासियों की कई बैठकों के पश्चात “श्री राम-शिव मंदिर निर्माण समिति” का गठन किया गया। समिति के माध्यम से ग्रामवासियों ने सामूहिक संकल्प लेकर मंदिर निर्माण कार्य को प्रारंभ करने का निर्णय लिया। प्रथम बैठक में मंदिर निर्माण हेतु ग्राम के मुख्य स्थल पर गेंद सिंह राठिया, श्रीमती आशोबाई राठिया, लगिन सिंह राठिया, तेल सिंह राठिया एवं लीप सिंह राठिया द्वारा भूमि दान स्वरूप प्रदान की गयी। इसके पश्चात हिन्दू जागरण मंच, समिति सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से परिसर में चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा विधिवत भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ननकी राम कंवर (पूर्व गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने की। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा विभाग के विभाग संघचालक सत्येंद्रनाथ दुबे, अखिल भारतीय लोक कला प्रमुख (मध्य क्षेत्र) सह संगठन मंत्री बीरबल सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राठिया कंवर समाज दुर्गा प्रसाद राठिया, तथा आरएसएस कोरबा विभाग के विभाग प्रचारक योगेश्वर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठिया ने किया। अतिथि गणों में श्रीमती बिजमोती राठिया जनपद पंचायत अध्यक्ष कोरबा, श्रीमती अशोका कंवर जनपद पंचायत अध्यक्ष करतला, श्रीमती रेणुका राठिया जिला पंचायत सदस्य, संदीप कंवर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती कौशिल्या कंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कोरबा, बी.डी. शर्मा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सहकारिता रामेश्वर राठिया, बिट्टू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राधे अग्रवाल, विश्राम कंवर, रामेश्वर राठिया, दौलत राम राठिया, शम्भू चौहान, अनिल चौरसिया, ईश्वर सिंह राठिया, रामस्वरूप राठिया पूर्व सरपंच जिल्गा, भरत लाल राठिया, हिन्दू जागरण मंच से आशीष सिंह, श्रीमती शांति यादव, अखिलेश जायसवाल, सुरेश झा, विनोद यादव सहित वनांचल क्षेत्र के श्रद्धालु सम्मिलित हुए। 24 जनवरी / मित्तल