राज्य
24-Jan-2026
...


निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ आईएसएचआरएई द्वारा आयोजित ‘‘ऊर्जा वरण 2025-26’’ कार्यक्रम भोपाल (ईएमएस)। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने कहा है कि रिसाइकलिंग वर्तमान परिपेक्ष्य में महती आवश्यकता है। रिसाइकल इंडस्ट्री एक दिन बड़ी इंडस्ट्री का रूप धारण करेगी और ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण की शुद्धता के साथ ही आर्थिक सुदृढ़ता भी प्रदान करेगी। यह विचार निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने आईएसएचआरएई आयोजित ‘‘ऊर्जा वरण 2025-26’’ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने महिला सशक्तिकरण एवं उद्योग व्यापार से संबंधित विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरणविद, उद्योगपति आदि सम्मिलित रहे। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को राजधानी के होटल कोर्ट यार्ट वाय मैरियट में आयोजित ऊर्जा वरण 2025-26 संपन्न हुआ। आईएसएचआरएई के भोपाल चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्बन के उत्सर्जन को कम करने व ऑक्सीकरण बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट का रिसाइकिल करना आज की आवश्यकता है। विभिन्न पदार्थों के रिसाइकिल से न सिर्फ पर्यावरण की शुद्धता बढ़ेगी बल्कि हम आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ होंगे। श्रीमती जैन ने कहा कि नगर निगम भोपाल भी शहर से निकलने वाले विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों को रिसाइकिल कर नवीन उत्पाद तैयार करा रहा है। अनेक रिसाइकिल प्लांटों पर महिला स्वसहायता समूह को संलग्न किया है ताकि महिलाओं का भी आर्थिक रूप से सशक्तिकरण हो सके। श्रीमती जैन ने कहा कि रिसाइकिल इंडस्ट्री आने वाले समय में बड़े उद्योग का रूप धारण करेगी। कार्यक्रम में श्रीमती जैन ने महिला सशक्तिकरण, उद्योग, व्यापार व आर्थिक सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले निगम आयुक्त श्रीमती जैन का आयोजकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में आयोजक आईएसएचआरएई व अन्य सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी, विभिन्न विषय विशेषज्ञ व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 24 जनवरी, 2026