राज्य
24-Jan-2026


पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत करते सविता समाज के लोग हाथरस (ईएमसस)। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने स्थानीय वाटर वर्क्स स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की पहचान सत्ता या वैभव से नहीं, बल्कि सादगी, संघर्ष और समाजवाद से बनी। उनकी जीवन शैली आज भी नई पीढ़ी को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर न्याय, ईमानदारी और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मजबूत पक्षधर थे और उनका पूरा जीवन बिहार के लिए समर्पित रहा। आशीष शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में अपने पालिका अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क बनाने का अवसर मिला, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में सविता समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 24 जनवरी 2026