भोपाल(ईएमएस)। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि और लोकतंत्र में हमारी अटूट आस्था का प्रतीक है। संविधान ने हमें न केवल अधिकार दिए हैं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की शक्ति और दिशा भी प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों से आहवान किया कि इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सब एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और संविधान की मर्यादा को बनाए रखने का संकल्प लें। सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करें। हरि प्रसाद पाल / 25 जनवरी, 2026