राज्य
25-Jan-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) केंद्रीय गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों का सम्मान होगा। जिसमें इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विशड सर्विस यानी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं सत्रह पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक यानी मेडल फॉर मेरिटॉरियस सर्विस से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किए जाएंगे। सराहनीय कार्यों के लिए आईजी कृष्णावेणी देसावतु, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, जितेश कुमार गर्ग समेत सत्रह अधिकारी सम्मानित होंगे। आनंद पुरोहित/ 25 जनवरी 2026