- 31 गरीब कन्याएं बंधेंगी परिणय सूत्र में कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के प्राचीन और ऐतिहासिक आस्था स्थल केंद्र माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में नम: सामूहिक विवाह पुनः आयोजित हो रहा हैं। जिसके अंतर्गत 02 मार्च 2024 की वह यादें फिर से माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में ताजा होंगी, जब इस पुण्य परिसर में 31 गरीब कन्याएं फिर से परिणय सूत्र में आबद्ध होंगे। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा, कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने जानकारी देते हुए बताया कि माता रानी की असीम कृपा से मंदिर परिसर में 31 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है और शीघ्र ही तिथि की घोषणा की जाएगी। श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि इस तरह का रचनात्मक और मानवीय प्रयास माता रानी की कृपा से ही संभव हो रहा है। यह आयोजन दूसरी बार हो रहा है। प्रथम बार 02 मार्च 2024 को सामूहिक नम: विवाह का आयोजन किया गया था, जो माता रानी की कृपा से अद्भूत सफल रहा और इस आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव सपत्नीक आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उनके साथ कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित प्रदेश एवं कोरबा जिले की कई विभूतियां नवदम्पत्तियों को अपना आशीर्वाद देने पहुंची थी। उक्त कार्यक्रम सफल रहा और इस बार भी कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।