क्षेत्रीय
29-Jan-2026
...


नारी जीवन के तप त्याग की कविताएं जबलपुर (ईएमएस)। पाथेय संस्था के तत्वावधान में डॉ. सुरेंद्र लाल साहू निर्विकारकी तीन कृतियां हे नारी के आद्य सुमन खंडकाव्य,यात्रा अन्तर्लोक की एवं शब्द-शब्द गलहार काव्य संग्रह का विमोचन मानकुंवरबाई स्वशासी महिला महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ।समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. इला घोष थी। अध्यक्षता महामहोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे ने की। महाकवि आचार्य भगवत दुबे ने मंगलभाव व्यक्त किये। सारस्वत अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्मृति शुक्ला थीं। डॉक्टर शिव कुमार सिंह ठाकुर ने समीक्षा आलेख प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ. इला घोष ने कहा कि हे नारी हे आद्य सुमन कृति में नारी के तप, त्याग, समर्पण का भावपूर्ण चित्रण है। यह खंडकाव्य नारी जीवन का दर्शन है। अध्यक्षता कर रहे डॉ. हरिशंकर दुबे ने कहा कि कविताएं अन्तर्लोक से वाह्य लोक की यात्रा करते हुए समाज का दिग्दर्शक बन जाती हैं।आचार्य भगवत दुबे ने कहा कि कवि ने अपनी कविताओं में सभी बिंदुओं को शामिल किया है। डॉ. स्मृति शुक्ला ने कहा कि कविताओं की भाव भूमि जीवन और जगत की विविधताओं से जुडी है। राजेश पाठक प्रवीण ने कवि निर्विकार के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।डॉ. नूपुर निखिल देशकर के संयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं ने कविताओं का संगीतवद्ध प्रस्तुतिकरण किया। डॉ. नीना उपाध्याय के संयोजन में अनेक छात्राओं ने समीक्षात्मक आलेख प्रस्तुत किये। प्रारंभ में प्रतुल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला । समारोह में श्रीमती साधना साहू को डॉ.छाया सिंह,डॉ.मुकुल तिवारी,अर्चना द्विवेदी,सुमनलता श्रीवास्तव,डॉ.आशा श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।वरिष्ठ साहित्यकार अमरेंद्र नारायण, निरंजन द्विवेदी, सुभाष शलभ, गुप्तेश्वर गुप्त,गणेश प्यासा,सुरेश विचित्र,डॉ.आशा श्रीवास्तव,मीना भट्ट,निर्मिला तिवारी,मनोज शुक्ल,किरण वाजपेयी,इंद्रकुमार साहू,सुवीर श्रीवास्तव,डॉ.निशा साहू,दीपक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे ।अतिथि स्वागत विजय नेमा,विजय जायसवाल,संजय जैन,संतोष नेमा,रमेश साहू, डॉ.विजय किसलय,भावना दीक्षित,कालिदास ताम्रकार,अमित सिंह,कामना कौस्तुभ,कुमार संभव, नचिकेता साहू,संध्या अग्रवाल,डॉ.महेंद्र जैन,विनोद साहू,प्रशांत साहू,रमाकान्त गौतम,हरिओम हजारी,इंजी. विकास खंडेलवाल ने किया। संचालन राजेश पाठक प्रवीण एवं आभार राजेन्द्र मिश्रा ने किया। समारोह में वर्तिका संस्था एवं मंथनश्री की सहभागिता रही।