गोरखपुर (ईएमएस)। यूपी के गोरखपुर जिले में 13 साल की लड़की से होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 20 दिन बाद लड़की को बरामद किया है। लड़की का आरोप है कि चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। नाबालिग प्रेमी ने आठ दिन तक रेप किया और होटल में छोड़कर भाग गया। फिर होटल मालिक और मैनेजर ने भी रेप किया। इसके बाद स्पा सेंटर को बेच दिया। स्पा सेंटर में मैनेजर ने भी रेप किया। पीड़िता ने गोरखनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, पीड़िता गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली है। एक जनवरी को 15 साल के प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। घरवाले उसे तलाश कर रहे थे। पांच जनवरी को परिवार वालों ने गोरखनाथ थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी। 20 जनवरी को लड़की की लोकेशन नौसढ़ में मिली। लड़की को होटल से बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया. लड़की घर पहुंची तो मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां गोरखनाथ थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आठ दिन तक बेटी नाबालिग प्रेमी के साथ होटल में थी। प्रेमी ने उसके साथ रेप किया और छोड़कर फरार हो गया। लड़की के बारे में होटल के मालिक और मैनेजर को पता चला तो दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि होटल मालिक और मैनेजर ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की। तबीयत खराब हुई तो दवा देकर रेप करते रहे। इसके बाद ग्रीन डायमंड एंड ब्यूटी स्पा सेंटर को बेच दिया। वहां स्पा में संचालक ने रेप किया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने होटल मालिक अभय सिंह, होटल मैनेजर आदर्श पांडये, ग्रीन डायमंड एंड ब्यूटी स्पा सेंटर के संचालक अंकित को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नाबालिग प्रेमी शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। किशोरी से छह महीने से संपर्क में था। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी किडनैपिंग और शोषण के तहत की गई है। जितेन्द्र 29 जनवरी 2029