गुना (ईएमएस) गुना। आरोग्य भारती केे राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक वार्ष्णेय ने स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दैनिक जीवन में स्वस्थ समाज का होना बहुत जरूरी हे। इसके लिए हमको आयुर्वेद दिनचर्या, ऋतु चर्या अनुसार भोजन करना साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा और भारतीय जीवन शैली के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य रहा हे। इसी को लेकर आज स्वास्थ मंथन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ सहित नगर के गणमान्य जन सम्मिलित हुए आप सभी अपना व्यवहार और आहार विहार से जीवन को स्वस्थ रखे। बता दे कि आरोग्य भारती द्वारा जन-स्वास्थ्य और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर आरोग्य मंथन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी के अंतर्गत गुरुवार को आरोग्य भारती जिला गुना द्वारा स्थानीय ओमकार कॉलेज गुना के सभागार में आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल शामिल हुए ओर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को 100 वर्ष तक निरोगी रहने के लिए हमको दैनिक जीवन में अपना आहार,बिहार, विचार ओर योग के साथ साथ प्रतिदिन 1 घंटा शारीरिक व्यायाम करना आवश्यक हे। कार्यक्रम में आरोग्य भारती मध्यभारत प्रांत संगठन सचिव मुकेश दीक्षित ने आरोग्य के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आरोग्य भारती अध्यक्ष डॉ पी बुनकर, सी एम एच ओ डॉ राजकुमार ऋषिस्वर, प्रदीप सेन मंचासीन रहे। मंचासीन अतिथियों का परिचय आरोग्य भारती सचिव डॉ सचिन सोनी ने कराया। इससे पूर्व भगवान धन्वंतरि स्तवन सतेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सतीश चतुर्वेदी ने किया एवं आभार डॉ पुरुषोत्तम बुनकर ने माना। इस अवसर पर कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक जी के अग्रवाल, विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल, आरोग्य भारती प्रांत सह सचिव जे पी शर्मा,आरोग्य भारती के संरक्षक डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, आरोग्य भारती जिला पर्यावरण प्रभारी विकास जैन नखराली, संरक्षक डॉ हृदेश गुप्ता, उपाध्यक्ष बी डी शर्मा, डॉ नीरज मीणा सहित नगर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन एवं कॉलेज के पैरामेडिकल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।(सीताराम नाटानी ईएमएस)