काबुल(ईएमएस)। अफगानिस्तान की आबादी में 2 साल में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनएचसीआर के मुताबिक दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक करीब 48 लाख अफगानी प्रवासी ईरान और पाकिस्तान से अपने देश लौटे हैं। इसकी वजह से देश में आबादी में इतना फर्क आया है। यूएनएचसीआर के प्रतिनिधि अराफात जमाल ने बताया कि सिर्फ 2025 में 27 लाख लोग लौटे हैं। हर दिन औसतन 10 हजार लोग अफगानिस्तान लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल गर्मियों में एक दिन में रिकॉर्ड 70 हजार लोग इस्लाम किला बॉर्डर के रास्ते दाखिल हुए थे। अराफात ने पाकिस्तान और ईरान की आलोचना करते हुए कहा कि वे अफगान प्रवासियों को जबरन निकाल रहे हैं। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से सहयोग बरतने को कहा है। विनोद उपाध्याय / 29 जनवरी, 2026