खेल
02-Feb-2026


लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि उनकी टीम आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट में भाग लेगी पर वह भारतीय टीम के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में नहीं उतरेगी। इस प्रकार पाक सरकार ने क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी है पर कहा है कि वह भारतीय टीम के खिलाफ नहीं उतरेगी। इस प्रकार पाक टीम टूर्नामेंट में शामिल रहेगी पर सबसे अधिक देखे जाने वाले मैच में नहीं रहेगी। पाक सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी साझा की है। उसके अचानक इस फैसले से टूर्नामेंट के कार्यक्रम और आयोजन व्यवस्था में बाधा आयी है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दर्शकों को काफी इंतजार रहता है। इसके प्रसारणक से काफी लाभ होता है। इस टू्र्नामेंट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अच्छी खासी आय होती है। ऐसे में पाक सरकार के इस फैसले से प्रशंसकों में निराश हैं। वहीं आईसीसी के सामने भी मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं। अब देखना है कि आईसीसी इस मामले पर क्या फैसला लेता है। अभी आईसीसी और भारतीय बोर्ड (बीसीसाई) ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया हैं। ईएमएस 02 फरवरी 2026