राज्य
02-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्र सरकार के बजट को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ये बजट महंगाई और बेरोजगारी दोनों को बढ़ाने वाला साबित होगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई है, लेकिन आज के बजट में रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं दिखता। ये बजट महंगाई और बेरोजगारी दोनों को और बढ़ाने वाला साबित होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार (1 फरवरी) को बजट आया। मैं देख रहा था कि बजट में सबसे पहली चीज गोवा के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पूरे बजट में गोवा शब्द ही नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार गोवा को भूल गई है। गोवा के लोगों के लिए उसमें कुछ नहीं है। दूसरी बात राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से यह बजट महंगाई बढ़ाएगा। साथ ही बेरोजगारी पैदा करेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में बच्चों को सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई की है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए भी कोई ठोस ब्लुप्रिंट नहीं है। केजरीवाल ने आखिर में कहा कि यह केवल और केवल महंगाई बढ़ाने वाला बजट है। गोवा में अपने विजन के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 15 साल से गोवा में बीजेपी की सरकार है और पिछले 15 साल में उन लोगों ने जिस तरह से गोवा को बर्बाद कर दिया। वहां पर चारों तरफ से भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के पास बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। कई जगह पर मैं जाता हूं तो लोग पानी और सीवर की समस्या बताते हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। वहीं सड़कों का बुरा हाल है। वहां पर केवल गुंडागर्दी है। आज के समय में वहां के लोग डरे हुए हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/02/फरवरी/2026