राज्य
02-Feb-2026
...


गाजियाबाद (ईएमएस)। गाजियाबाद जिले में फेक डाॅक्यूमेंट्स से 24 पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। सभी पोसपोर्ट जिले के 5 गांवों से एक ही मोबाइल नंबर के जरिए अप्लाई किए गए थे। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 24 पासपोर्ट एक ही फोन नंबर और गांव के पते पर बनवाने का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों के होश उड़े हुए हैं। 1 फरवरी को मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पोस्टमैन समेत 5 लोगों को गिरफ्तारी कर लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, पोस्टमैन अरुण कुमार, अमन दीप सिंह, सतवंत कौर शामिल है। घटना जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र की है। मामले में गाजियाबाद पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, क्योंकि थाना पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही पासपोर्ट के दस्तावेज पर मुहर लगती है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योडी, भोजपुर, कलछिना, सैदपुर हुसैन और अतरौली गांव से कुल 24 पासपोर्ट आवेदन किए गए। इनमें से 7 भोजपुर गांव ,12 पासपोर्ट त्योडी से जबकि 3 सैदपुर हुसैन से, 1 कलछिना और 1 अतरौली गांव से आवेदन किया गया था। इन सभी पासपोर्ट आवेदन में एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/02/फरवरी/202