क्षेत्रीय
02-Feb-2026


मुरैना ( ईएमएस ) ।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कृषि विभाग को निर्देशित किया है कि कृषकों को समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खाद वितरण व्यवस्था पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निर्देशों के पालन में उप संचालक कृषि श्री अनंत सडैया ने जानकारी दी कि जिले के समस्त अधिकृत विक्रय केंद्रों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 02 फरवरी 2026 की स्थिति में मुरैना जिले में कुल 2,890 मैट्रिक टन यूरिया, 348 मैट्रिक टन डीएपी, 6,412 मैट्रिक टन एनपीकेएस तथा 1,769.50 मैट्रिक टन एसएसपी उर्वरक उपलब्ध हैं। कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों के वितरण की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।