क्षेत्रीय
02-Feb-2026


नारायणपुर, (ईएमएस)। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई द्वारा पीड़ित परिवार के परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत दी गई है। जिले के ग्राम खड़ीबहार निवासी कृष्ण कुमार ध्रुव, पिता रामसिंह की 19 नवम्बर 2024 को पानी में डुबने के कारण मृत्यु हुई थी। मृतक कृष्ण कुमार ध्रुव के निकटतम वारिस पत्नी मीनाबाई ध्रुव हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार नारायणपुर को राशि बैंक ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर कराने निर्देशित किया गया है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/02 फरवरी 2026