राज्य
02-Feb-2026


भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से की जा रही है साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी निरंतर जारी है। इस तारतम्य में निगम जोन क्र. 02 के अमले ने वार्ड क्र. 07 के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहेफिजा में 02 बकायादारों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्क“ति जैन के निर्देश पर सोमवार को निगम के अमले ने जोन क्र. 02 के अंतर्गत वार्ड क्र. 07 में हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहेफिजा के भवन क्र. बी-80@04 के भवन स्वामी आरिफ खान द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 29 हजार 249 रूपये का भुगतान न करने पर तालाबंदी की कार्यवाही की साथ ही हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहेफिजा के भवन क्र. बी-80@12 के भवन स्वामी परवेज अली खान द्वारा संपत्ति कर की बकाया राशि 29 हजार 247 रूपये का भुगतान न करने पर उक्त संपत्ति पर तालाबंदी की कार्यवाही की। निगम द्वारा उपरोक्त कार्यवाही से पूर्व उक्त बकायादारों को नियमानुसार देयक व नोटिस आदि जारी किये गये परंतु बकायादारों द्वारा करों का भुगतान न करने पर उक्त तालाबंदी की कार्यवाही की गई। हरि प्रसाद पाल / 02 फरवरी, 2026