राज्य
02-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) एक सड़क हादसे में नशेड़ी टाटा एस लोडिंग वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर नशेड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हुआ।‌ पुलिस के अनुसार आईटी पार्क के पास एक नशेड़ी टाटा एस वाहन चालक ने पीछे से दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मारी। मौके पर पहुंचे बीट के जवानों ने घायलों को अस्पताल भिजवा ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पूछताछ में ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाल कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 02 फरवरी 2026