क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस) केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि अशोकनगर के सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दे रहे है। इस बैठक में इन मुद्दों पर बड़े निर्णय लिए गए हैं। सिंधिया ने बताया कि शहर में 45 करोड़ रूपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। साथ ही तुलसी सरोवर एवं थीम रोड सहित शहर सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रूपये की योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शाडोरा से करीला माता मार्ग (55 किमी) को दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा, जबकि कुरवाई–मुंगावली–चंदेरी मार्ग (81 किमी) को जून 2026 तक जनता को समर्पित किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जिले के सर्वांगीण और समावेशी विकास को गति दी जा रही है। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 02 फरवरी 2026