क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


- इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई भागलपुर, (ईएमएस)। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार से संचालित इंटरमीडिएट स्तरीय वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा का जिला स्कूल, भागलपुर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्न-पत्र वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा केंद्र की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्क रहते हुए परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन के द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संतोष झा- ०२ फरवरी/२०२६/ईएमएस