क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। ग्राम महोली निवासी किसान शिवराजसिह पुत्र लक्ष्मणसिह जाति दांगी के द्वारा 01 फरवरी 2026 को अपने खेत पर फांसी लगा ली। कर्जा एवं ओलावृष्टि से फसले बर्बाद किसान ने खेत पर ही दे दी जान के संबंध में प्रसारित खबर के संबंध में वस्‍तुस्थिति तहसीलदार द्वारा अवगत कराया गया है। इस संबंध में बताया गया कि ग्राम पटवारी एवं सहायक कृषि विस्तार अधिकारी से ओलावृष्टि से फसल नुकसानी का संयुक्त जॉच प्रतिवेदन लिया गया। प्रतिवेदन अनुसार ग्राम महोली स्थित भूमि सर्वे कमांक 29/1/3 रकवा 1.416 हे0 जसवन्त सिहं पुत्र शिवराजसिह जाति दांगी सर्वे नम्वर 29/2 रकवा 2.700 हे0 में शिवराज पुत्र लक्ष्मणसिहं जाति दांगी हिस्सा रकवा 0.610 हे० तथा सर्वे क्रमांक 137/3 रकवा 0.102 हे0 रामबाबू पुत्र शिवराजसिह दांगी हिस्सा रकवा 2.090 हे० निवासी ग्राम भूमिस्वामी तथा सर्वे कमांक 115/3/2 रकवा 1.254 हे0 राजेश पुत्र शिवराजसिह जाति दांगी निवासी ग्राम भूमि स्वामी वर्तमान कम्पयूटर अभिलेख वर्ष 2025-26 में दर्ज है। उक्त समस्त कृषि भूमि यूको बैंक मल्हारगढ मे बंधक है। संयुक्त दल ग्राम पटवारी तथा कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा मौके पर ग्राम पंचो के समक्ष खेत पर निरीक्षण किया गया । उक्त सर्वे क्रमांक 29/1/3 में रकवा 0.627 हे0 में चना 0.789 हे0 में मसूर, सर्वे नम्बर 29/2 में रकवा 2.700 हे0 में गेहू सर्वे क्रमांक 115/3/2 रकवा 1.254 हे0 में गेहू की फसल एवं सर्वे कमांक 137/3 रकवा 0.102 हे0 में मकान एवं जोकरा की फसल बोई गई है। उक्त सभी फसलो में वर्तमान मे किसी प्राकर की कोई क्षति नही है। सभी फसले स्वस्थ है। किसान के स्वयं के नाम 0.712 हे0 कृषि भूमि दर्ज है और संयुक्त परिवार की कुल भूमि 5.472 हे0 तथा परिवार मे तीन पुत्र एक विवाहित, दो आविवाहित पुत्र एक पुत्री विवाहित तथा पत्नि है। स्वयं की भूमि पर 60x60 का पक्का मकान बना है मृतक की मृत्यु पश्चात संयुक्त परिवार में एक विवाहित पुत्र सहित अब कुल 05 सदस्य है। परिवार में मृतक एवं उसके पुत्र रामबाबू दोनो को पी एम किसान योजना का लाभ प्राप्त है। किसान क्रेडिट कार्ड का भी लाभ प्राप्त हो रहा है। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 02 फरवरी 2026