उल्हासनगर, (ईएमएस)। एक तेज रफ़्तार टेम्पो की चपेट में आने से एक्टिव के चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप तीन, आनंद नगर फर्स्ट गेट परिसर में रहने वाले पेशे से शिक्षक दीपक हरिदास साठे (४५) ने टाटा कंपनी के टेम्पो क्रमांक एमएच-४३-सीई-१२५६ के चालक के खिलाफ मध्यवर्ती पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि ३१ दिसंबर को सुबह सवा ग्यारह बजे सतीश भीमराव खैरे एक्टीवा गाड़ी से कैंप तीन, कल्याण-अंबरनाथ रोड पर फाल्वर लाइन से आनंद नगर फर्स्ट गेट की ओर जा रहे थे। कैंप तीन में काली माता मंदिर के पास टेम्पो चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से टेम्पो चलाते हुए एक्टीवा को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनका निधन हो गया। बहरहाल मामले की जाँच सहायक पुलिस निरीक्षक तुषार सालुंखे कर रहे हैं। संतोष झा- ०२ फरवरी/२०२६/ईएमएस