छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। बीते २४ घंटे के दौरान दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के लोहारढाना निवासी २७ वर्षीय भानू पिता कोमल डेहरिया १८ जनवरी को सड़क हादसे का शिकार हो गया था। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर कर दिया था। नागपुर में चले उपचार के बाद परिजनों ने उसे दोबारा छिंदवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे रविवार को फिर नागपुर रेफर किया गया। नागपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोस्त को मेसेज कर लगाई फांसी दूसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलाबरा गली नंबर ११ का है। यहां किराए का मकान लेकर रह रहे मोहखेड़ के भाजीपानी निवासी मयूर पिता कृष्णा देशमुख ने फांसी लगा ली। मरने से पहले मयूर ने अपने भाजीपानी निवासी दोस्त अंशलेश को मोबाइल पर आत्म हत्या कर रहा हूं का मेसेज दिया था, लेकिन दोस्त ने दूसरे दिन सोमवार को मेसेज देखा तब तक मयूर की मौत हो चुकी थी। पुलिस युवक की फांसी लगाने के कारणों की जांच कर रही है। ईएमएस / 02 फरवरी 2026