✍️अतीश दीपंकर जिले के कहलगांव शहर स्थित थाना रोड कोल्डस्टोरेज के बगल विजय कुमार संथालिया प्रांगण में श्री श्याम बाल मंडल ट्रस्ट कहलगांव द्वारा 34वां दो दिवसीय श्री श्याम वंदना महोत्सव धूम-धाम से खट्टी मीठी यादों के साथ संपन्न हो गया । महोत्सव में जाने-माने भजन गायक- गायीकाओ में राजस्थान के जयपुर से रोमा निषाद, महेश परमार, टाटानगर से गुलशन बावरा, अभी- अनुज पारीक की जुगलबंदी ने भजनों की गंगा में भक्तों को गोते लगवाते रहें। भक्त श्याम धुन में झूमते- नाचते रहें। मौके पर मंडल की सदस्या कल्पना संथालिया ने बताया कि, कार्यक्रम में दिल्ली, सूरत, हैदराबाद, पटना सहित विभिन्न जगहों से भक्त लोग आए हुए थें। सुश्री संथालिया ने कहा कि, कार्यक्रम में हम लोग बाबा के भोग का आनंद लिए और खूब मस्ती की। उन्होंने कहा कि, हम लोग दो दिनों से श्याम धुन में झूम रहें हैं, नाच रहे हैं। इस अवसर पर अन्य सदस्यों में नीति टेकरीवाल, कंचन रुंगटा, सहित कई महिला सदस्य थीं। मंडल के राजेश रूंगटा ने बताया कि, खाटू नरेश बाबा हमारे कुल देवता हैं। उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम बहुत अच्छे वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर अन्य सदस्यों में राजेश संथालिया, महेश संथालीया, मनोज संथालिया दोनों, भोला खेतान, मुरारी खेतान,संजय टेकरीवाल,राजीव टेकरीवाल, श्रवण चमरिया, आशीष देवड़ा, रविंद्र भारद्वाज, सहित अन्य सदस्य मौजूद थें। इस अवसर पर खाटू नरेश श्री श्याम बाबा का विधिवत पूजा- पाठ, भजन कीर्तन आदि किया गया। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को काफी भव्य एवं आकर्षक था। इसके लिए विशाल पंडाल बनाया गया था। पूरे पंडाल को फुल एवं विभिन्न इलेक्ट्रिक बिजली के बल्बों से डेकोरेट किया गया था। अंत में खट्टी-मीठी यादों के साथ श्याम महोत्सव धूम-धाम से संपन्न हो गया।