क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। नगर के बालाजी पब्लिक स्कूल में ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत विश्व नमभूमि दिवस मनाया। इस अवसर पर ईको क्लब के सदस्य एवं अन्य विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नमभूमि संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति बी अनुराधा नायडू ने पर्यावरण के लिए नमभूमि के महत्व और संरक्षण पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी पंकज बरनवाल एवं नरेश जोशी का सक्रिय सहयोग रहा। ईएमएस / 02 फरवरी 2026