क्षेत्रीय
02-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। विश्व हिन्दु परिषद की मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ प्रांत धर्म प्रसार विभाग की तीन दिवसीय प्रशिक्षक बैठक मण्डला जिले में गत दिवस संपन्न हुई। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर छिंदवाड़ा जिले के अजय बंदेवार को प्रांत परियोजना प्रमुख का दायित्व दिया गया। प्रशांत छोटू पाल को प्रांत सह परियोजना प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति पर विहिप जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष गुड्डा रघुवंशी, कोषाध्यक्ष सुमित काबरा, बजरंग दल जिला संयोजक नरेन्द्र पटेल, नीतेश पटेल, राजू राय ने बधाई दी । ईएमएस / 02 फरवरी 2026