क्षेत्रीय
02-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। पूना में संपन्न हुई नेशनल मास्टर गेम में छिंदवाड़ा जिले की टीम ने 4 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। जिला ऐथेलेटिक्स संघ के कोच एवं सचिव राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 27 से 31 जनवरी तक ये स्पर्धा हुई इसमें विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुई। जिले की टीम में शामिल 77 वर्षीय निरपत सिंह ठाकुर ने गोला फेंंक में स्वर्णपदक व चक्की फेंक में रजत पदक अर्जित किया। 70 वर्षीय राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने 81 किग्रा वर्ग में वेटलिफ्टिंग में स्वर्णपदक अर्जित किया तो 66 वर्षीय संजय चाटे ने 66 किग्रा वर्ग में व 64 वर्षीय गजानंद ठोमरे ने 83 किग्रा वर्ग में पावर लिफ्टिंग में स्वर्णपदक अर्जित किए। सभी खिलाड़ी सर्वोत्तम हेल्थ क्लब में राजेन्द्र सिंह ठाकुर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन के लिये ये खिलाड़ी प्रेरणस्त्रोत है। एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अभय दुग्गड़ ,उपाध्यक्ष नंदू पराड़कर, अनिल सिंघई, कोषाध्यक्ष अनिल सक्सेना,सदस्य डॉ.सर्वोत्तम ठाकुर,अखिलेश खरे ,दुबेलाल, केआर दुबे,अजय व प्रभाकर आदि ने बधाई दी है। ईएमएस / 02 फरवरी 2026