क्षेत्रीय
02-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ दो दिनी प्रवास पर आगामी 7 और 8 फरवरी को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वे यहां विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के नेताद्वय 7 फरवरी शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। कमल नाथ 7 फरवरी को दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 9.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे एवं दोपहर 12.30 बजे भोपाल स्टेट हेंगर से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। छिंदवाड़ा आने के बाद दोनेां नेता छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के आगंतुकों व आमजन से भेंट करेंगे। शनिवार को छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 8 फरवरी रविवार को पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता सौंसर जाएंगे। वहां वे सौंसर विधायक विजय चौरे की सुपुत्री के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे वापस छिंदवाड़ा आएंगे और विशेष वायुयान से दिल्ली रवाना होंगे। ईएमएस / 02 फरवरी 2026