छिंदवाड़ जबलपुर (ईएमएस)। नगर पालिक निगम द्वारा सोमवार को गुरैया सब्जी मंडी क्षेत्र में स्वच्छता, नशा मुक्ति और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमुनिया प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें नशे के दुष्प्रभाव, गंदगी और प्लास्टिक के पर्यावरणीय नुकसान को दर्शाया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने नागरिकों को भावनात्मक रूप से प्रभावित करते हुए स्वच्छ और नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक छोड़कर कपड़े की थैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम और सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट टीम ने स्वच्छता और प्लास्टिक प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। नगर निगम ने कहा कि स्वच्छ, नशा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाकर ही स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। ईएमएस / 02 फरवरी 2026