क्षेत्रीय
02-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। समाजिक बुराई वाले अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस कप्तान ने जिले भर के थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है। कप्तान के निर्देश के बाद शहर की पुलिस लगातार हारजीत का दांव लगाने वाले जुआरियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में देहात पुलिस ने खजरी स्थित गैस गोदाम के सामने चल रहे एक जुआ फड़ पर छापा मार कर ४ जुआरियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने नकदी रकम सहित हजारो रूपए की राशि जब्त की है। मामले में देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खजरी गैस गोदाम के समीप हारजीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां हरिओम सूर्यवंशी जामुन झिरी, दीपक वंदेवार, कृष्णा मालवी देवरे कालोनी, ललित को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से 4३ हजार ३ सौ ५० रूपए नकद बरामद कर सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जुआरियों को पकड़ने वाली टीम में टीआई के अलावा प्रआ टीकाराम, महेंद्र कुमार, आ सूरज, आशीष उमेश और पन्नालाल शामिल रहे। ईएमएस / 02 फरवरी 2026