अंतर्राष्ट्रीय
03-Feb-2026
...


-ईरान का मल्टी लेयर सुरक्षा कवच देख पेंटागन के रणनीतिकारों की बढ़ी चिंता वाशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका का एफ1-15 मिडिल ईस्ट लौट आया है। जॉर्डन में इसे तैनात किया गया था और एफ15 ने ईरानी ड्रोन को गिराया था। इसके बाद अब यह वापस आ गया। 15 स्ट्राइक ईगल मिडिल ईस्ट में फिर से तैनात किया। अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित हमले की कारवाही के बीच ईरान ने अपनी हवाई सीमा को और ज्यादा सुरक्षित कर लिया है। ईरान ने अपने एयर डिफेंस को दुनिया के सबसे सघन और आधुनिक रक्षा नेटवर्क में तब्दील कर दिया है। बता दें जून 2025 के 12 दिन तक चले संघर्ष में अपनी कमजोरियों को भांपने के बाद तेहरान ने इस बार रूस और अपनी स्वदेशी तकनीक के दम पर एक ऐसा मल्टी लेयर सुरक्षा कवच तैयार किया है जिसने पेंटागन के रणनीतिकारों को चिंता में डाल दिया है। ईरान ने ना सिर्फ रूसी एयर डिफेंस सिस्टम बल्कि अपने स्वदेशी वायु रक्षा तंत्र को भी मजबूत किया है। ईरान ने एक दो नहीं बल्कि पांच लेयर्स में डिफेंस सिस्टम्स तैनात किए हैं जो उसे एक अभैद्य सुरक्षा देते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की इस नई सुरक्षा दीवार की सबसे मजबूत कड़ी रूस से मिले एस400 प्रणाली है। पिछले साल के युद्ध में जब ईरान का एस300 नेटवर्क आधुनिक स्टील्स विमानों और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के सामने संघर्ष करता दिखा था। तब रूस ने 2025 के अंत तक एस400 की डिलीवरी पूरी कर दी। यह सिस्टम 400 किमी दूर से ही दुश्मन के एफ35 जैसे स्टील से लड़ाकू विमानों और बैलेस्टिक मिसाइल्स को ट्रैक कर उन्हें नष्ट करने में सक्षम हैं। यह सिस्टम विमानों को सीमा पार करने से पहले ही उन्हें निशाना बना लेते हैं। ईरान ने केवल विदेशी हथियारों पर भरोसा नहीं जताया है बल्कि उसने अपने स्वदेशी बाबर 373 को अपग्रेड कर इसे एस400 के स्तर तक का बना लिया है। नई सैयाद 4बी मिसाइलों से लैस यह प्रणाली ना केवल लंबी दूरी तक मार कर सकती है बल्कि ईरानी रडार नेटवर्क की बैकबोन है। इसकी खासियत इसका स्वतंत्र रडार सिस्टम है जो दुश्मन के लिए इसे पूरी तरह जाम करना नामुमकिन बना देता है। यह सिस्टम भी सीमा पार करने से पहले ही दुश्मन के विमानों का शिकार कर लेता है। सिराज/ईएमएस 03फरवरी26