राज्य
03-Feb-2026
...


* 29 चालकों पर की गई कार्यवाही कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में लगातार यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना उरगा पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कुल 29 वाहन चालकों को पकड़ा गया। सभी चालकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। पुलिस का कहना है कि मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में वाहन चलाना न केवल चालक की जान के लिए खतरा है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने से पूरी तरह बचें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। 03 फरवरी / मित्तल