कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ कोरबा द्वारा वार्षिक कैलेंडर का विमोचन जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने शिक्षक संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैलेंडर शिक्षकों को शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की सुव्यवस्थित जानकारी प्रदान करते हैं और समय प्रबंधन में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया, संभाग अध्यक्ष तरुण सिंह राठौर, संभागीय संगठन मंत्री शंकर दयाल साव, उपाध्यक्ष राधा रमण श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, जिला सचिव हबेलसिंह सिंह अघरिया, करतला ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकुमार चंद्रा, सुखीराम यादव, गोरेलाल साहू, रामनारायण राजवाड़े, सुभाष चंद्र डडसेना, ज्योति सिंह, कुमारेश गौतम, सुरेंद्र कुमार कंवर, विजय लाल बंजारे, समय लाल यादव, हेम सिंह कंवर, गुलाब दास महंत, सुरेश कुमार सराफ, राधेश्याम पटेल, विनय सिंह, विनोद जायसवाल, राजू पुरी गोस्वामी, राजेश तिवारी, गजानंद दुबे, दयाशंकर साहू, आर.डी. श्रीवास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह कैलेंडर शिक्षकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें शैक्षणिक सत्र, अवकाश, महत्वपूर्ण तिथियां एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समग्र जानकारी शामिल की गई है। कार्यक्रम के अंत में संघ की ओर से श्री उपाध्याय के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक सत्र की कामना की गई। 04 फरवरी / मित्तल