क्षेत्रीय
कोरबा (ईएमएस) जिला दिव्यांग राष्ट्रीय न्यास कमेटी के जिला सदस्य व छग विकलांग मंच कोरबा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को कलेक्टर से भेंट-मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांगों के लिए सामुदायिक भवन व मंगल भवन बनाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने उक्त भवन के लिए गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के पीछे जमीन आवंटित करने की भी मांग की। प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी धर्म व समुदाय के लोगों को सामुदायिक व मंगल भवन बनाने आर्थिक सहयोग किया है। उसी तरह पंजीकृत दिव्यांग संगठन व दिव्यांग समुदाय के लिए भी सामुदायिक भवन व मंगल भवन बनाएं।