कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीपका में एसईसीएल गेवरा-दीपका एरिया ने सीएसआर मद से क्षेत्र के 24 मरीजों को फूड बैग बांटे। जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. बी.आर. रात्रे के निर्देशन व कटघोरा बीएमओ डॉ. रश्मि लता सिंह, बीपीएम सितेश पांडेय, कटघोरा टीबी डिपार्टमेंट से मनेंद्र मरावी व कीर्ति दुबे के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीपका प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार पोर्ते, आयुष विंग रंजना/दीपका अस्पताल डॉ. सरोज पांडा ने हितग्राहियों को फूड बैग देकर लाभान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद संतोष निराला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के एलटी राजेश कंवर, देवाशीष कंवर, मुरली मनोहर साहू, फॉर्मासिस्ट प्रकाश मान, एनीकुमार, हेमलता तिग्गा, सुनीता सिदार, आरएचओ फुलेश्वर कंवर, ऊषा यादव, केशव निषाद, धरमपाल पटेल, संगीता महंत, राम स्वरूप बिरको, चुणामनी डडसेना, डॉली साहू, नेहा वासनिक, संजय यादव का सहयोग रहा