- 3.11 किमी नहर का 2.63 करोड़ रुपए से हो रहा जीर्णोद्धार - नहर निर्माण में मिली गड़बड़ी - कंक्रीट तोड़कर फिर से बनाया जाएगा कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत जल संसाधन विभाग कटघोरा ब्लॉक के छुरी जलाशय के नहर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। लेकिन इस कार्य में ठेकेदार की गड़बड़ी पकड़ी गई। बेस कंक्रीट मापदंड के अनुरूप नहीं पाए जाने पर तोड़कर फिर से बनवाया गया है। कार्यपालन अभियंता ने एसडीओ को नोटिस जारी कर गुणवत्ता की जांच कराने और मॉनिटरिंग करने कहा है। छुरी जलाशय का निर्माण 1977 में कराया गया था। यहां से तीन ग्राम हुरी, बंचर और जटांगपुर में 465 हेक्टेयर में सिंचाई होती है। नहर पुरानी होने से सिंचाई क्षमता कम हो गई थी। इसे बढ़ाने नहर का जीगोंद्धार 263.61 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। इसका ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। नहर की लंबाई 3.11 किमी है। इसका वर्क आर्डर मार्च 2024 को जारी हुआ था। काम मार्च 2026 तक पूरा करना है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता नयन रंजन चौधरी ने निरीक्षण में पाया कि नहर का बेस कंक्रीट मापदंड के अनुरूप नहीं है। इसकी वजह से सेटरिंग को उखाड़कर फिर से कंक्रीट करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ कटघोरा के एसडीओ कमलेश तिवारी को भी गुणवत्ता की जांच करने कहा गया है। मौके पर सब इंजीनियर भी नहीं मिला। इसकी वजह से ठेकेदार की ओर से मनमानी करना पाया गया। * बांगो परियोजना के चीफ इंजीनियर भी पहुंचे जांच में नहर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत की जांच दो बार हो चुकी है। इसके पहले तत्कालीन चीफ इंजीनियर ने जांच की थी। फिर हसदेव बांगो परियोजना के चीफ इंजीनियर भी मौके पर पहुंच जांच की। * सब इंजीनियर की लगाई ड्यूटी मॉनिटरिंग करने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता नयन रंजन जारी किया है। मॉनिटरिंग के लिए सब इंजीनियर की ड्यूटी लगाई है।