कोरबा (ईएमएस) कोरबा नगर निगम वार्डों में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने शिविर लगाकर लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित शिविर में महापौर संजू देवी राजपूत भी पहुंचीं। उन्होंने अपनी बहू स्वाति सिंह के नाम पर 5 किलो वाट सोलर पैनल का कनेक्शन लिया। इसके साथ ही लोगों को भी योजना का लाभ उठाने प्रेरित किया। वार्ड पार्षद रवि सिंह चंदेल ने भी सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। नगर निगम बिजली विभाग के साथ मिलकर योजना के क्रियान्वयन के लिए शिविर लग रहा है। इस मौके पर पार्षद तरुण राठौर, ईश्वर पटेल, योगेश मिश्रा, दीपक यादव, निगम के उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अर्चना झा, हेमलता निर्मलकर आदि उपस्थित थे।